सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर विधानसभा अध्यक्ष को दिया सम्मान, 2027 की सौंपी अहम जिम्मेदारी।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर विधानसभा अध्यक्ष को दिया सम्मान, 2027 की सौंपी अहम जिम्मेदारी।


5 विधानसभाओं में सबसे अधिक अपने विधानसभा से दिलाया था वोट, अखिलेश ने सम्मान कर 2027 की सौंपी जिम्मेदारी।



सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर पहली बार खाता खुलने से सपाइयों संग सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव भी खासा गदगद हैं। यही वजह है कि पांच विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के सुल्तानपुर विधानसभा सीट से सबसे अधिक मत पाने पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गुफरान सैफी व उनकी टीम को सम्मानित किया। अखिलेश ने उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जमीन बनाने के निर्देश दिए हैं। 



अट्ठारहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में सपा ने सुल्तानपुर में इतिहास रचा। पहली बार यहां खाता खोला। यहां सपा के राम भुआल 29 राउंड की गिनती के बाद 4,44,330 मत पाकर जीते। भाजपा की मेनका गांधी को 4,01,156 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि बसपा के उदराज को 1,06,325 मत मिले हैं। बात अगर विधानसभा क्षेत्र की करें तो सुल्तानपुर जहां से भाजपा विधानसभा चुनाव में हजार मतों से जीती वहां लोकसभा के चुनाव में सपा को 1,01,236 और भाजपा को 8,4,169 मत ही मिले। पांच विधानसभाओ में सपा के राम भुआल को सबसे अधिक मत इसी विधानसभा से मिले। जहां भाजपा ने पूरी ताकत और विकास का डंका पीट रखा था। 

सैफी ने दिन रात की थी मेहनत 


सपा को जीत दिलाने और भाजपा को हार के हाशिए पर पहुंचाने में सपा प्रवक्ता अनूप संडा के अलावा सबसे बड़ा रोल विधानसभा अध्यक्ष गुफरान सैफी का था। उन्होंने सारे काम को दरकिनार कर एक माह में पूरी ताकत झोंकी थी। उनके पास यूथ की एक बड़ी टीम है, जिसमें सभी जुझारू हैं। उनकी एक आवाज पर उनके सभी साथी गली गली मोहल्ले मोहल्ले और गांव निकल पड़े। परिणाम आया तो चौंकाने वाला। लाख वोट पाकर सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे। इसका नतीजा यह हुआ कि अब अखिलेश यादव ने सैफी को बुलाकर कहा कि इसी प्रकार 2027 के लिए भी जमीन से जुड़कर काम करो। 



इन चार विधानसभाओं में ऐसा रहा इसौली विधानसभा का रिजल्ट 


बता दें कि सपा के राम भुआल को इसौली जहां से सपा से ताहिर खान विधायक हैं वहां पर 94,204 और भाजपा को 76,886 मत मिले। सदर विधानसभा जहां निषाद पार्टी के प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय विधानसभा में जीते वहां सपा को 75,981 और भाजपा को 74,798 मत मिले। लंभुआ जहां भाजपा का काफी विरोध था, इस क्षेत्र में सांसद ने काफी काम कराया यहां उसे 77,648 वोट जबकि सपा को 89,072 मत मिले। 
हां कादीपुर में भाजपा विधायक राजेश गौतम का जलवा कायम रहा। यहां भाजपा को 85218 मत और सपा 80,752 मत ही पा सकी।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद