सर्राफा व्यापारी लूट कांड: राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना।

सर्राफा व्यापारी लूट कांड: राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना।

सुलतानपुर के चौक बाजार में भरत सर्राफा व्यापारी के यहां हुए दुस्साहस पूर्ण लूट कांड पर कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।


सुल्तानपुर चौक जैसे पॉश इलाके में निर्भीकता पूर्वक बदमाशों के द्वारा डकैती डाली गई जो की दुर्भाग्यपूर्ण था पुलिस प्रशासन के द्वारा लूट के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक खुलासा न होने से पीड़ित परिवार विचलित है। राष्ट्रीय पत्रकार  एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन के नेतृत्व में कई पदाधिकारी भरत सर्राफा व्यापारी के यहां पहुंचकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने बताया कि पत्रकार हमेशा पीड़ित पक्ष के साथ रहता है और हर संभव मदद करने का प्रयास करता रहता है जिसका परिणाम है कि आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पीड़ित परिवार की बातों को सुन रहा है और जिला प्रशासन जल्द खुलासा करने का आश्वासन दे रहा है।
राष्ट्रीय महासचिव बाल गोविन्द मौर्य ने बताया कि घटना होते ही सभी पत्रकार साथियों ने कवरेज करने का प्रयास किया जिसका परिणाम रहा की पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के ऊपर दबाव बना हुआ है अगर जल्द खुलासा नहीं होता है तो सभी पत्रकार साथी अपने पत्रकारिता के बल पर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चला कर उनको भी उच्च अधिकारियों द्वारा सजा दिलाने का काम करेंगे। पीड़ित परिवार के मुखिया भरत सोनी के द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के सभी पदाधिकारियों व सभी पत्रकार समूह का आभार व्यक्त किया और बताया कि आप सभी का जो इतना सहयोग मिल रहा है इसी से मै जीवित हूं नही तो मैं पूरी तरह टूट चुका था। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम आर नन्दवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता लेनिन टाइम्स संपादक सुरेश कुमार मौर्य,  प्रदेश सचिव समसुज्जुहा हाशमी,प्रदेश विधिक सलाहकार एम एच गौरी खान, मण्डल उपाध्यक्ष अफतार अहमद, मंडल सचिव मो आशिफ, जिला सचिव मो अयान आदि लोग मौजूद रहे।