राजनीतिक हित साधने को सपाई जितेंद्र 'बाजीगर' ने रची थी भाजपा विधायक सीताराम वर्मा को बदनाम की साजिश : भाजपा नेता निखिल सिंह

राजनीतिक हित साधने को सपाई जितेंद्र 'बाजीगर' ने  रची थी भाजपा विधायक सीताराम वर्मा को बदनाम की साजिश : भाजपा नेता निखिल सिंह
 



सुल्तानपुर : लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से अपनी पत्नी को समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए सपा नेता जितेंद्र वर्मा बाजीगर ने भाजपा विधायक सीताराम वर्मा को बदनाम करने के लिए साजिश रची थी। कुर्मी वोट के ध्रुवीकरण के लिए विधायक सीताराम वर्मा पर कमीशन खोरी और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कुचक रचा गया था। यह बातें भाजपा नेता निखिल सिंह ने बुधवार को कहीं। अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने सनसनीखेज बयान दिया है।


शहर के शाहगंज चौराहे के निकट स्थित अपने कार्यालय पर वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता निखिल सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र वर्मा बाजीगर को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बाजीगर अपनी पत्नी को लंभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट पाने की मंशा को देखते हुए उन्होंने कुर्मी वोट ध्रुवीकरण करने के लिए एक राजनीतिक साजिश रची थी। जिसमें उन्होंने भाजपा विधायक सीताराम वर्मा को कमीशन खोर और साजिश करने वाले चेहरे के रूप में हम लोगों के आगे प्रस्तुत किया था। टेंडर मैनेजमेंट के लिए अपरोक्ष रूप से विधायक सीताराम वर्मा को जिम्मेदार बताया गया था । जब हम लोग विधायक सीताराम वर्मा से मिलने लखनऊ पहुंचे तब सच्चाई कुछ और ही निकाल कर सामने आई। विधायक और हमारी वार्ता के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि कहीं से भी विधायक सीताराम वर्मा की तरफ से हमारा विरोध नहीं किया जा रहा था। जबकि जितेंद्र वर्मा बाजीगर द्वारा सोची समझी राजनीति के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई थी। समाजवादी पार्टी में अपना कद ऊंचा उठाने और कुर्मी वोट के ध्रुवीकरण के मंशा से जितेंद्र वर्मा बाजीगर की तरफ से यह राजनीतिक साजिश रची गई थी।

ब्यूरो रिपोर्ट////